अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी

 आज के समय में 80% लोग अंडा , मीट , मांस-मछली का सेवन करते हैं | कुछ लोग अच्छे स्वास्थ्य के लिए मांस खाते हैं | तो कुछ लोग अच्छी बॉडी बनाने के लिए मांस खाते हैं || 

लेकिन क्या हम अंडा मीट मांस मछली का सेवन कर सकते हैं || 

 और अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी | और क्या हिंदुओं को अंडा , मीट , मांस-मछली का सेवन करना चाहिए || 

इस प्रश्न का उत्तर हम भगवत गीता के माध्यम से समझने की कोशिश करेंगे || 

अंडा शाकाहारी होता है कि मांसाहारी || तो मै बताना चाहूंगा आपको कि अंडा मांसाहारी ही होते हैं || जिस प्रकार वनस्पति में चेतन अवस्था होती है | जैसे धान गेहूं दालें आदि | उसी प्रकार अंडे में भी चेतन अवस्था होती है ||

वनस्पति को तो हम खा सकते हैं क्योंकि वह हमारे द्वारा ही उगाया जाता है || परंतु एक अंडा जो एक मुर्गी के द्वारा पैदा किया जाता है उसे खाना गलत है || 

क्योंकि एक मां को एक बच्चे से अलग करना पाप माना गया है || 

अगर हम बात करें भगवत गीता की तो भगवत गीता में किसी एक विशेष व्यंजन के बारे में कुछ ना कहते हुए भोजन को तीन प्रकार में बांटा गया है || सात्विक , राजसिक और तामसिक 

भगवान श्री कृष्ण भगवत गीता के 17वे अध्याय के आठवें श्लोक में सात्विक भोजन को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए कहते हैं || जो भोजन सात्विक व्यक्ति को प्रिय होते हैं वह भोजन आयु बढ़ाने वाला , जीवन को शुद्ध करने वाला तथा बल , स्वास्थ्य , सुख तथा तृप्ति बढ़ाने वाला होता है || और यह शुद्ध शाकाहारी भोजन कहलाता है || ऐसा भोजन करने वाला व्यक्ति सभी प्रकार के रोगों से मुक्त रहता है || 

भगवत गीता के ही 17वे अध्याय के 10वे श्लोक में श्री कृष्ण कहते हैं जो भोजन अधपका , रस , रहित , दुर्गंध युक्त , बासी एवं अपवित्र हो वह भोजन तामसिक पुरुषों को प्रिय होता है || 

ऐसा भोजन मनुष्य अपनी भूख शांत करने के लिए नहीं अपितु अपनी तृष्णा शांत करने के लिए खाते हैं || साथ ही ऐसे लोग कुकर्म रोगी एवं दुखी किस्म के होते हैं और अपने जीवन में कभी तरक्की नहीं कर पाते || 

जिस प्रकार हमें अपनी जान प्यारी होती है उसी प्रकार सभी जीवो को भी अपनी जान प्रिय होती है || 

वीडियो को देखने के बाद अभी आप पर निर्भर करता है कि आप अंडा , मीट , मांस-मछली का सेवन करना चाहते हैं या नहीं || 

हिंदू धर्म में कहा भी गया है जैसा खाओगे अन्न वैसा हो जाएगा मन || 

आशा करता हूं कि आपको हमारी यह वीडियो पसंद आई होगी अगर पसंद आई है तो वीडियो को एक लाइक कर दीजिए एवं कमेंट में लिख दीजिए जय श्री कृष्णा ||

Leave a comment